फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्रा करिश्मा बनी एक दिन की बैंक मैनेजर

Sun, 05 Oct 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 बैंक मैनेजर बनकर बैंकिंग कार्यों की जानकारी लेतीं पीएमश्री विद्यालय सुजानपुर गौरीगंज की छात्रा
विज्ञापन
अमेठी। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय सुजानपुर गौरीगंज की छात्रा करिश्मा ने शनिवार को एक दिन की बैंक मैनेजर बनकर बैंकिंग के बारे में जाना। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में वित्तीय सशक्तीकरण, नेतृत्व क्षमता और आत्मनिर्भरता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी संजय चौहान और मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत करिश्मा को ग्रामीण बैंक सुजानपुर में बैंकिंग व्यवस्था समझने का अवसर मिला। करिश्मा ने बैंक के दैनिक कार्यों, खातों के संचालन, लेनदेन प्रक्रिया और ग्राहकों से संवाद की प्रणाली को करीब से जाना। बैंक अधिकारियों ने उन्हें वित्तीय साक्षरता और बैंक प्रबंधन से जुड़ी जानकारी दी।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने करिश्मा के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मिशन शक्ति जैसी योजनाएं बालिकाओं में नेतृत्व, आत्मविश्वास और सामाजिक जागरूकता को नई दिशा दे रही हैं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक, बैंक अधिकारी और छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने छात्राओं में यह संदेश दिया कि अवसर मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें