फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्राएं करेंगी सीएम व डिप्टी सीएम से शिकायत

Sun, 05 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल एंड साइंसेज में हुए फर्जीवाड़े के मामले में न्याय नहीं मिलने से नाराज छात्राओं ने कहा कि वे अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से शिकायत करेंगी। कॉलेज प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए छात्राओं ने कहा कि करीब 17 दिन बीतने के बाद भी छह आरोपियों को पकड़ा नहीं गया। उन्हीं में से एक आरोपी उन पर फीस जमा करने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन



पीड़ित छात्राओं प्रिंशी, सलोनी, सुमन, कोमल, प्रिया और मुस्कान ने बताया कि वे लगातार अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही हैं, मगर न तो अन्य आरोपी पकड़े जा रहे हैं और न ही उनकी फीस वापस मिल रही है। छात्राओं का कहना है कि कॉलेज के संचालकों की ऊंची पहुंच के कारण प्रशासनिक अधिकारी भी कार्रवाई से बच रहे हैं। उन्हें सिर्फ जांच चल रही है, कहकर टरका दिया जा रहा है।


छात्राओं ने बताया कि कॉलेज में प्रवेश के समय उनसे फीस ली गई थी, लेकिन न पढ़ाई हुई और न ही परीक्षा। अब उनसे दोबारा पैसे जमा करने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम पहले ही हजारों रुपये गंवा चुके हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। दोबारा फीस देना संभव नहीं। अधिकारी हमारी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। छात्राओं ने बताया कि छह आरोपी अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। इससे यह साबित होता है कि प्रशासनिक स्तर पर ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन




प्रिंशी और मुस्कान ने कहा कि अब उनका भरोसा स्थानीय प्रशासन पर नहीं रहा। उन्होंने बताया कि हर बार नया शिकायती पत्र मांगा जाता है, मगर कार्रवाई शून्य रहती है। हमारा पैसा, समय और भविष्य सब दांव पर लग गया है। छात्राओं ने कहा कि अब वे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखेंगे, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके और सभी पीड़ित छात्राओं को न्याय और जमा धन वापस मिल सके।



सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने कहा कि डिग्री के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले संस्थानों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए उत्तर प्रदेश पैरामेडिकल काउंसिल बोर्ड को पत्र भेजकर मान्यता प्राप्त संस्थानों की जानकारी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें