फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पैदल स्कूल जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 09 Oct 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर में सड़क हादसे में ओम की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह स्कूल जा रहे छात्र को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन



संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे गंजन मजरे भावसिंहपुर गांव निवासी बृजेश सिंह का पुत्र ओम सिंह (15) कालिकन इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। सुबह करीब छह बजे छात्र मल्लूपुर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गया था। कोचिंग से निकल कर ओम पैदल ही स्कूल जा रहा था। रास्ते में जब वह लोहियानगर-कालिकन धाम मार्ग पर कॉलेज से पहले स्थित एक पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे ओम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।


हादसे के बाद पुलिस ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ ईशनारायण मिश्र ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




खेल प्रतियोगिता में पहुंचने से पहले ही चली गई जान
ओम के पिता बृजेश सिंह पेट्रोल पंप पर नौकरी करते हैं। मां गौरी सिंह जामो ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में रसोइया हैं। छात्र ओम की मौत पर उसकी दोनों बहनें बदहवास हैं। मां गौरी बेसुध है, होश आने पर सिर्फ ओम को पुकराते हुए कहती हैं, कोई बुला दो मेरे ओम को, भोजन कर ले। पिता बृजेश बेटे का शव देख फफक-फफक कर रो पड़े। बृजेश के बडे भाई देवराज ने बताया कि ओम की मौत की सूचना पर यकीन नहीं हो रहा है। इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आरपी सिंह ने बताया कि ओम खेलकूद प्रतियोगिता में बहुत अच्छा था। मंगलवार को भादर विकासखंड में खेल प्रतियोगिता आयोजित थी, जिसमें उसे प्रतिभाग करना था। लेकिन उसके पहले ही ओम संसार छोड़ कर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें