फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सड़क हादसों में छात्र और युवक की मौत

Sat, 06 Dec 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। गौरीगंज में 24 घंटे के भीतर दो सड़क हादसों में एक छात्र और युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन



नरौली पनिहा गांव के आदित्य मौर्य (19) अपने पिता सुजीत के साथ बृहस्पतिवार रात बाइक से घर लौट रहे थे। नरौली मोड़ के पास सामने से बाइक पर आ रहे लक्ष्मणपुर निवासी सत्यम मिश्रा की बाइक से उनकी बाइक जा भिड़ी। तीनों सड़क पर गिरकर घायल हुए। स्थानीय लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने आदित्य को मृत घोषित कर दिया। सुजीत को प्राथमिक उपचार बाद घर भेज दिया गया। सत्यम की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में चल रहा है। आदित्य 12वीं कक्षा का छात्र था।


दूसरा हादसा बृहस्पतिवार रात में ही टांडा-बांदा हाईवे पर हुआ जहां काजीपट्टी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गौरीगंज कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि मृत युवक की पहचान का प्रयास जारी है। वहीं नरौली में हुई दुर्घटना की तहरीर अभी नहीं मिली।
विज्ञापन



बिलख रही मां...कहां गया मेरा लाल
आदित्य की मौत से परिवार टूट गया है। मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार कह रही थीं, कोई मेरे बेटे को लौटा दो... कहां गया मेरा लाल। पिता सुजीत, भाई अभयराज, बहन अंशिका और सगुन भी बेहाल थी। गांव के लोग और रिश्तेदार शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने में लगे हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें