फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकल रहे लोगों को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों तथा थानाध्यक्षों को लॉकडाउन तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। डीएम व एसपी प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रकोप को लेकर घोषित लॉकडाउन का पालन कराने को जिला व पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बावजूद अनवाश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने वालों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि पर डीएम अरुण कुमार व एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है।
एसपी ने सभी सीओ तथा थानाध्यक्षों को लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कराने का निर्देश दिया है। कहा गया है कि अनावश्यक रूप से जो भी घरों व मोहल्लों से बाहर निकले उन्हें गिरफ्तार कर उनके खिलाफ तत्काल केस दर्ज किया जाए। बिना अनुमति के बाहर निकले वाहनों को सीज किया जाए।
विज्ञापन

अब तक जिले भर में लॉकडाउन तोड़ने पर करीब 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा चुका है। डीएम व एसपी संयुक्त रूप से प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान बॉर्डर पर बनाए गए बैरियर तथा शहर व ग्रामीण क्षेत्र में ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों को सुरक्षित और सतर्क रहते हुए लॉकडाउन का कड़ाई के साथ पालन कराने का निर्देश दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें