फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: समस्याओं का समाधान कराया जाए

Sat, 22 Aug 2026 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिनीत कुमार को ज्ञापन सौंपते किसान। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बैठक की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अभिनीत कुमार को सौंपकर खाद, बिजली और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


किसानों ने जगदीशपुर, बाजारशुकुल, सिंहपुर, तिलोई और आसपास के क्षेत्रों में यूरिया, डीएपी समेत अन्य उर्वरकों के बिक्री केंद्र खोलने की मांग की। इससे किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। संगठन ने इंडोरामा उर्वरक फैक्टरी से निकलने वाली जहरीली गैसों से स्थानीय जनजीवन प्रभावित होने का दावा करते हुए दूसरी यूनिट या अन्य स्थापना नहीं करने की मांग की।

किसानों ने गिरते भूजल स्तर पर चिंता जताते हुए बाबागंज से प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जाने वाले जिला पंचायत मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की। इसके अलावा महोना पश्चिम, कठौरा, जगदीशपुर, इन्हौना, मोहनगंज और जायस विद्युत उपकेंद्रों की व्यवस्था सुधारकर घरेलू उपभोक्ताओं और नलकूपों को बेहतर बिजली आपूर्ति देने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष नफीस चंदेल, जिला महासचिव श्रवण कुमार पाल, सफीक अहमद, आजाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें