फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पांच दिन से बंद आयुष्मान केंद्र, मरीज परेशान

Sat, 22 Aug 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 शाहगढ़ के हरदोईया ​स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर लगा ताला। -संवाद
विज्ञापन
शाहगढ़। आयुष्मान आरोग्य केंद्र हरदोइया में पांच दिन से ताला बंद होने से मरीज दवा और इलाज के लिए भटक रहे हैं। शुक्रवार को भी सुबह 11:45 बजे केंद्र पहुंचने पर मुख्य दरवाजे पर ताला लटका रहा। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र नियमित रूप से नहीं खुलता है। इससे इलाज और दवा के लिए आने वाले मरीजों को लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


मंगल सिंह का पुरवा निवासी सरबजीत ने बताया कि तबीयत खराब होने पर सोमवार से लगातार दवा लेने केंद्र पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार ताला लगा मिला। तेजी का पुरवा निवासी श्रीनारायण ने कहा कि केंद्र कभी-कभार ही खुलता है। हरदोइया की अनीता ने बताया कि केंद्र बंद रहने से दवा वितरण के साथ टीकाकरण की सुविधा भी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार केंद्र बंद रहने के कारण मरीजों को इलाज के लिए सीएचसी शाहगढ़ जाना पड़ रहा है। इससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने केंद्र नियमित रूप से खोलने की मांग की है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य केंद्र के पांच दिन से बंद रहने की जानकारी कराई जाएगी। संबंधित स्वास्थ्यकर्मी की ड्यूटी और अनुपस्थिति की जांच होगी। केंद्र नियमित खुलने और मरीजों को दवा व उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें