फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परखी वेयरहाउस सुरक्षा की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले को निर्वाचन के लिए आवंटित ईवीएम व वीवी पैड मशीनें कलेक्ट्रेट स्थित गोदाम में जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षित रखी गई हैं। निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार को डीएम ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से गोदाम में रखी मशीनों के रखरखाव का सत्यापन किया। इस दौरान डीएम ने अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था बेहतर बनाते हुए वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए गोदाम के मुख्यद्वार पर होमगार्ड तैनात करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाली ईवीएम व वीवी पैड मशीन कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित गोदाम में विधानसभावार सुरक्षित रखी गई हैं। निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर त्रैमासिक सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार को डीएम अरुण कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे की स्क्रीन से विधानसभावार ईवीएम व वीवी पैड के रखरखाव की हकीकत परखी।
निरीक्षण के बाद डीएम ने गोदाम में अग्नि से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए सील मुख्यद्वार की सुरक्षा के लिए 24 घंटे होमगार्ड तैनात कराने का निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि निरीक्षण सिर्फ मशीनों का रखरखाव जांचने के लिए किया गया है। मशीनों का रखरखाव निर्वाचन आयुक्त के निर्देशानुसार सही मिला है। इस मौके पर एडीएम वंदिता श्रीवास्तव समेत सभी जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें