फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राशन घटतौली के आरोप में 68 लाभार्थियों के बयान दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जामो के लालपुर स्थित राशन कोटेदार पर घटतौली का आरोप है। पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने लालपुर व लखना बसंतपुर में घर-घर जाकर राशन के 68 लाभार्थियों से बयान दर्ज किए।
विज्ञापन


जामो विकास खंड के लालपुर स्थित राशन कोटे का संचालन रीमा देवी के नाम से होता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया है कि कोटेदार घटतौली कर रहा है। रविवार को लगातार दूसरे दिन पूर्ति विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिला पूर्ति अधिकारी नीलेश उत्पल ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक सत्येंद्र प्रसाद मामले की जांच कर रहे हैं। लखना बसंतपुर गांव में 49 तो लालपुर में 19 लोगों का बयान दर्ज किया गया है। पूर्ति अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें