इन्हौना (अमेठी)। झाड़-फूंक को लेकर हुए शुक्रवार को हुए विवाद के बाद मारपीट हो गई। इस मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
थाना क्षेत्र के करन गांव निवासी भवानी प्रसाद ने थाने पर दी तहरीर में लिखा है कि बुधवार को उसकी पत्नी को भूत प्रेत का चक्कर आया था। भूत प्रेत को प्रकट करने के लिए वह पत्नी से गालीगलौज कर रहा था। इसी बात पर गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई।
डायल 112 ने मौके पर आकर मामले को शांत करा दिया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को दोबारा उसके घर में घुसकर मारपीट की गई। घर में रखा सामान तोड़ दिया। थानाध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद