फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धरौली में सात करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम

Tue, 04 Feb 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाएं निखारने के लिए मुसाफिरखाना के धरौली गांव में अत्याधुनिक स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए गांव में करीब छह एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। युवा कल्याण विभाग व खेलो इंडिया के सहयोग से स्टेडियम का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन




ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, लेकिन प्रशिक्षण नहीं मिलने के चलते ग्रामीण युवा खेल की दुनिया में आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। उन्हें बेहतर प्रशिक्षण व सुविधाएं दिलाने के लिए विकास खंड मुसाफिरखाना के धरौली गांव में सात करोड़ की लागत से छह एकड़ जमीन पर स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।


यह जमीन युवा कल्याण विभाग के नाम से दर्ज हो गई है। स्टेडियम निर्माण के लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया गया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी काशीनाथ ने बताया कि स्टेडियम निर्माण के लिए स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद है। धनराशि जारी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



कोच की निगरानी में प्रशिक्षण लेंगे युवा
जिले में अभी एक मात्र बड़ा स्टेडियम अमेठी तहसील में है। यह मुसाफिरखाना क्षेत्र से यह करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर है। ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों को अमेठी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम तक जाना मुश्किल लगता है। मुसाफिरखाना के धरौली में स्टेडियम बनने पर स्थानीय युवाओं के साथ ही जिला मुख्यालय गौरीगंज के युवाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। स्टेडियम निर्माण के बाद कोच के माध्यम से युवा कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, फुटबॉल आदि खेलों का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।


सभी प्रमुख खेलों के लिए बनेगा स्थान
धरौली में प्रस्तावित स्टेडियम में सभी प्रमुख खेलों के लिए स्थान बनेगा। इसमें दर्शक दीर्घा, आउटडोर व इनडोर खेलों के लिए अलग-अलग स्टेडियम निर्माण कार्य, रेस ट्रैक, बाउंड्रीवाॅल, अग्निशमन, प्रकाश आदि की व्यवस्था की जानी है। स्टेडियम में कार्यालय भवन का निर्माण भी किया जाएगा। सभी कार्यों के लिए प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार के खेलो इंडिया को भेजा गया है। धन की स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन





-कोट-
मुसाफिरखाना के धरौली में स्टेडियम निर्माण के लिए सात करोड़ रुपये खर्च का प्रस्ताव भेजा गया है, धनराशि की स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
-काशीनाथ, युवा कल्याण अधिकारी, अमेठी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें