फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दोगुने में मिल रहा 10 रुपये का स्टांप पेपर

Thu, 28 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। ई स्टांप व्यवस्था लागू होने के बाद भी कालाबाजारी नहीं थम रही है। स्टांप के लिए लोगों को दोगुनी कीमत चुकानी पड़ रही है। 10 रुपये का स्टांप पेपर 20 रुपये में बिक रहा है। इसके अलावा 50 और 100 रुपये वाले स्टांप की कीमत भी 20 से 30 रुपये अधिक वसूली जा रही है।
विज्ञापन



शपथ पत्र बनवाना हो या अन्य कोई लिखा-पढ़ी करानी हो, स्टांप पेपर की जरूरत पड़ती है। इस समय छात्रवृत्ति फार्म के साथ ही कई विभागों में भर्तियां चल रही हैं। ऐसे में चाहे आय प्रमाणपत्र बनवाना हो या ईडब्ल्यूएस, 10 रुपये के स्टांप पेपर की जरूरत पड़ रही है। इसके अलावा शासन की ओर से संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को शपथ पत्र देना पड़ता है। ई स्टांप वेंडर लोगों से स्टांप पर छपी कीमत से ज्यादा वसूली कर रहे हैं।


अमेठी तहसील में बुधवार को मिले तीन लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि उन्होंने ईडब्ल्यूएस बनवाने के लिए एक स्टांप वेंडर से 10 रुपये का स्टांप लिया तो वेंडर ने 20 रुपये मांगे। पूछने पर वेंडर ने बताया कि 10 रुपये का स्टांप 20 रुपये में और 50 से 100 रुपये के स्टांप पर 20 से 30 रुपये ज्यादा लिए जाते हैं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन्हें 50 और 100 के स्टांप पर 50 रुपये अधिक देने पड़े। मजबूरन लोग अधिक दाम चुकाकर स्टांप खरीद रहे हैं।
विज्ञापन



g जांच कराकर होगी कार्रवाई : एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि स्टांप पर छपे निर्धारित मूल्य पर ही बिक्री करने का आदेश है। कहा कि अगर निर्धारित मूल्य से अधिक पर स्टांप बेचा जाता है तो जांच कराकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें