अमेठी सिटी। विकास भवन सभागार में बुधवार को 23 अभ्यर्थियों को मुख्य सेविका पद का नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लखनऊ से सीधा प्रसारण हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने साधारण परिवारों की बेटियों को अवसर दिलाया है। यह सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि और जिलाधिकारी संजय चौहान ने चयनित सेविकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पाने वालों में प्रगति जायसवाल, शालिनी जायसवाल, पूनम पांडेय, सरोज यादव, आंचल, मंजरी, प्रिया, सौम्या त्रिपाठी, साधना, जागृति देवी, नीलम यादव, प्रियंका यादव, ज्योति सागर, रचना यादव, ज्योति यादव, लक्ष्मी, अर्चना यादव, संगीता यादव, संगीता, निशा गौतम, सरिता सिंह, प्रीतमा और सृष्टि सिंह शामिल रहीं।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ये बेटियां अपने परिवार ही नहीं, बल्कि समाज की भी ताकत हैं। जिलाधिकारी ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व निभाएंगी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रमेश सिंह ने किया। इस मौके पर डीडीओ वीरभानु सिंह, परियोजना निदेशक ऐश्वर्य यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष, सीडीपीओ अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।