फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मेहंदी में सृष्टि, रंगोली में चांदनी ग्रुप और चित्रकला में आदित्य अव्वल

Tue, 09 Apr 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक डॉ. आराधना राज के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम के साथ प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।
विज्ञापन

ब्लॉक तिलोई के कॉलेज में मेहंदी, रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। मेहंदी में सृष्टि सिंह, माही मिश्रा व सोनम सिंह पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, ग्रुप रंगोली प्रतियोगिता में चांदनी ग्रुप पहले और प्रज्ञा पांडेय ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, चित्रकला प्रतियोगिता में आदित्य साहू ने पहला, दीपांशी ने दूसरा और फिजा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधक अजय कुमार सिंह व एनवाईके जिला संयोजक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
मोहनगंज के स्कूल में चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी युवाओं को पंफलेट देकर 20 मई को अमेठी में होने वाले मतदान के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रॉबिन सिंह, शिवम तिवारी, आशीष सिंह, श्रद्धा सिंह, प्रधानाचार्य अमर कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें