फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साधना से मन को मिलती है शांति

Sun, 09 Aug 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी गायत्री परिसर में मंत्र जप करते श्रद्धालु। स्रोत : स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय साधना के तहत शनिवार को प्रात:कालीन पूजन का आयोजन किया गया। साधकों ने श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन कर आध्यात्मिक साधना की।
विज्ञापन



इस दौरान पंडित रमाकांत मिश्र ने कहा कि उपासना का उद्देश्य केवल ईश्वर को प्रसन्न करना नहीं, बल्कि आत्मा को परमात्मा के स्पर्श से प्रकाशित करना है। नियमित उपासना से जीवन में आत्मानुशासन, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कहा कि ध्यान, जप, सेवा और ईश्वर के प्रति एकनिष्ठ भाव उपासना के विभिन्न स्वरूप हैं।


उन्होंने कहा कि साधना से मन को शांति मिलती है। जब साधना जीवन का हिस्सा बनती है तो उसका प्रभाव व्यक्ति के विचार, व्यवहार और कर्मों में दिखाई देता है। इस अवसर पर पंडित इंद्रदेव शर्मा, सुधीर कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, बृजेश सिंह, पंडित सुभाष चंद्र द्विवेदी, राणा प्रताप सिंह, सुनीता सिंह, शकुंतला पांडेय, राम बहादुर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें