निहालगढ़ स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री
अमेठी सिटी। गया सहित अन्य कई स्टेशनों की यात्रा का प्लान कर रहे लोगों के लिए आज (शुक्रवार) का दिन राहत भरा साबित होगा। रेलवे की ओर से लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक दो स्पेशल ट्रेन संचालित की जा जाएगी। फिलहाल एक ही फेरे की स्वीकृत मिली है, लेकिन यात्रियों की संख्या व टिकट बुकिंग होने पर फेरों में वृद्धि की संभावना है। यह ट्रेन निहालगढ़ रुकेगी।
सितंबर माह में लोग गया दर्शन सहित कई अन्य स्टेशनों की यात्रा कर रहे हैं। ट्रेनों में भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों को यात्रा में हो रही परेशानी को देखते हुए रेलवे की ओर से अंबाला छावनी से खड़गपुर के बीच शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन संचालित होगी।
ट्रेन लखनऊ में सुबह 10:10 बजे सुल्तानपुर के रास्ते जफराबाद, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गया, नेता सुभाष चंद्र बोस गोमा, पुरुलिया, टाटानगर होते हुए खड़गपुर तक संचालित होगी। लखनऊ से रवाना होकर सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, पारसनाथ, धनबाद, आसनसोल, दुर्गापुर होते हुए कोलकाता तक चलेगी। ट्रेन में आरक्षित कोच के साथ सात साधारण कोच होने से तत्काल लोग स्टेशन पहुंच यात्रा कर सकते हैं।
विभाग की ओर से जारी आदेश में अभी एक फेरे की ही बात कही गई है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मेडल प्रबंधक रेखा शर्मा ने शुक्रवार को स्पेशल ट्रेन जिले के निहालगढ़ से होकर गुजरने की पुष्टि की है।