फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: राज्यमंत्री ने ली भाजपा की सदस्यता

Fri, 06 Sep 2024 03:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। ब्लाॅक सभागार में बृहस्पतिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री व तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि तिलोई क्षेत्र में कम से कम 75 हजार भाजपा कार्यकर्ता बनाने की हम सब की जिम्मेदारी है। इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, ब्लाॅक प्रमुख पति कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, जिला पंचायत सदस्य राम कृष्ण भारती, केशव सिंह, धर्मेश मिश्रा, गुडडू सिंह सहित अन्य तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें