फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Tue, 17 Feb 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सहालग और होली के मद्देनजर चंडीगढ़ में कार्यरत लोगों की घर आने और ड्यूटी पर लौटने की चिंता अब कम होगी। रेलवे ने वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल ट्रेन चलाने की अनुमति दी है। इस विशेष ट्रेन का अमेठी स्टेशन पर भी ठहराव तय हुआ है। फिलहाल दो फेरे स्वीकृत हुए हैं। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर आगे और फेरे बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन



इस रूट पर चलने वाली पंजाब मेल में लंबे समय से टिकट की वेटिंग चल रही है। कई तिथियों पर नो रूम की स्थिति है। स्पेशल ट्रेन 21 और 28 फरवरी को वाराणसी से दोपहर 2:40 बजे प्रस्थान करेगी। शाम 5:45 बजे अमेठी और अगले दिन सुबह 7:20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 22 फरवरी और एक मार्च को सुबह 9:30 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। रात 10:30 बजे अमेठी और 1:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव प्रतापगढ़, रायबरेली, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी और अंबाला छावनी में भी होगा। इस ट्रेन में आरक्षित श्रेणी की बुकिंग शुरू हो चुकी है।


वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप ने बताया कि ट्रेन में प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के दो, तृतीय श्रेणी एसी के तीन, शयनयान के चार और सामान्य श्रेणी के चार कोच समेत कुल 16 डिब्बे लगाए जाएंगे। इस सेवा से चंडीगढ़ रूट पर कन्फर्म टिकट मिलने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें