फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Thu, 11 Sep 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। त्योहारों के मौसम में घर लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली से वाराणसी के बीच विशेष स्पेशल ट्रेन संचालित होगी। दशहरा और दीपावली के समय यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह ट्रेन राहत का साधन बनेगी।
विज्ञापन



त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा से घर लौटने वाले यात्रियों ने टिकट बुक करवा लिए हैं, लेकिन नई दिल्ली रूट की नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग होने से कई यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। इसी समस्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक अक्तूबर से विशेष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया। इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इसमें आठ जनरल, चार एसी और शेष स्लीपर कोच शामिल होंगे।



प्रत्येक शनिवार को ट्रेन सुबह सात बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और शाम 7:45 बजे अमेठी होते हुए शाम पांच बजे वाराणसी पहुंचेगी।वापसी में प्रत्येक रविवार को वाराणसी से रवाना होगी। अमेठी रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के ठहराव के बाद लखनऊ के रास्ते ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन छठ पूजा तक नियमित चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें