फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भैया तीन मांगे तो मिलत अहय सिर्फ एक बोरी यूरिया

Thu, 11 Sep 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज ​स्थित इफको केंद्र पर लगी किसानों की लंबी कतार। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भैया जरूरत तीन बोरिया कय रही, लेकिन एक बड़ा साहेब आए रहेन, कहें दुई से तीन बिगहा पय बस एक बोरी यूरिया ही मिलेगी। एक बोरिया यूरिया से का होये। धनवा खराब होइ जाए। खाद तौ मंगवत नाहीं, समिति पय यूरिया भी नाही ना। बुधवार सुबह 11:09 बजे जिला मुख्यालय स्थित इफको केंद्र पर सैंठा निवासी किसान श्रीराम ने खाद न मिलने पर अपनी पीड़ा कुछ इस तरह बया की।
विज्ञापन



गौरीगंज इफको केंद्र पर भी किसानों की लंबी कतार थी। यहां जुटे 150 से अधिक किसानों को बांटने के लिए मात्र 226 बोरी यूरिया मौजूद थी। केंद्र पर जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार यादव भी वितरण का जायजा लेने पहुंचे। शाहगढ़ निवासी राम सजीवन ने बताया कि गांव स्थित समिति पर यूरिया नहीं है। करीब तीन बीघा खेत में यूरिया डालनी है। यहां सुबह से लाइन में लगे हैं।


शाहगढ़ के राजेश कुमार व सोंगरा निवासी रामबली ने बताया कि शाहगढ़, पनियार, वीररामपुर, शारदन, कोलवा सहित अन्य साधन सहकारी समिति पर यूरिया नहीं मिली। वहां पर ताला लटकता मिला। किसानों का आरोप है कि विभाग के अधिकारी खाद उपलब्ध कराने की जगह अपनी कमियां छिपा रहे हैं। अमेठी के महमूदपुर स्थित इफको सेंटर में सुबह से किसानों की भीड़ लग रही। संग्रामपुर इफको केंद्र, गौरीगंज के माधोपुर, सैंठा, ताला, खेरौना भनियागोपालपुर, राजापुर अमेरूआ, करौंदी, पनियार, गोरखापुर सहित कई समितियों पर भी यूरिया उपलब्ध नहीं है। ऐसे में किसान निजी दुकानों व बड़े इफको केंद्रों का चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन



मांग के अनुसार हो रही आपूर्ति
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान खेत में या तो अधिक यूरिया डाल रहे हैं या रखना चाह रहे हैं। खतौनी के हिसाब से ही यूरिया दी जाएगी। उन्होंने कई समितियों पर यूरिया नहीं होने की बात स्वीकार की। कहा कि सचिवों की डिमांड के अनुसार समितियों पर यूरिया भेजी जा रही है। जल्द ही यूरिया की नई रैक आने से परेशानी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें