अमेठी। पंजाब प्रांत के अलग-अलग शहर में रहने वाले परदेशियों को दीपावली में घर आने के लिए कंन्फर्म सीट की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेलवे विभाग ने बठिण्डा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालन को हरी झंडी दिखाई है। आगामी 5 से 30 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार व बुधवार को बठिण्डा से तो सोमवार व बृहस्पतिवार से वाराणसी से रवाना होगी। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। हालांकि जिले में ट्रेन का ठहराव नहीं होने से प्रतापगढ़ से जिले के लोगों को यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
रेलवे की ओर लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल रेल ट्रैक पर पांच से 30 नवंबर के बीच बठिण्डा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालित की जाएगी। प्रत्येक रविवार और बुधवार को बठिंडा जक्शन से रात्रि 08.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 05:30 बजे वाराणसी जक्शन पहुंचेगी। वापसी में स्पेशल ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को वाराणसी जक्शन से रात्रि 20.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 07:10 बजे बठिण्डा जंक्शन पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे रामपुरा फूल , बरनाला , धूरी जक्शन, पटियाला, राजपुरा जक्शन, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी , सहारनपुर जक्शन, मुरादाबाद , बरेली जंक्शन , लखनऊ तथा मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जक्शन.(प्रतापगढ़) स्टेशनों पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।
ट्रेन का फिलहाल ठहराव जिले में नहीं होने से यात्रियों को मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन (प्रतापगढ़) से यात्रा करनी होगी। ट्रेन में आरक्षित टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा ने बठिण्डा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन संचालित होने की पुष्टि की है।