फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आनंद विहार-बरौनी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

Sat, 28 Sep 2024 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दशहरा व दीपावली पर दिल्ली के यात्रियों को सुविधा देने के लिए रेलवे ने लखनऊ-सुल्तानपुर रेल ट्रैक पर आनंद विहार-बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन को मंजूरी दी है। स्पेशल ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरु हो गई है।
विज्ञापन



रेल विभाग के मुताबिक आनंद विहार-बरौनी स्पेशल ट्रेन छह अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को सुबह नौ बजे चलकर अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर, लखनऊ होते हुए शाम आठ बजे निहालगढ़ होते हुए 08:23 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सात अक्तूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार सुबह आठ बजे रवाना होकर देर शाम 7:20 बजे सुल्तानपुर में ठहराव के साथ लखनऊ होते हुए मंगलवार को सुबह 10:10 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

फिलहाल जिले के निहालगढ़ या मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव नहीं होने से 40 किलोमीटर दूरी तय कर जिले के लोगों को सुल्तानपुर से यात्रा करनी पड़ेगी। स्पेशल ट्रेन में आरक्षित सीटों की बुकिंग शुरु हो गई है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे कुलदीप तिवारी ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से यात्रियों को सुविधा मिलेगी। फिलहाल निहालगढ़ या मुसाफिरखाना में ट्रेन का ठहराव नहीं है, लेकिन यदि टिकटों की बुकिंग व यात्रियों की मांग होगी तो ठहराव पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें