फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दुग्ध वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 28 Sep 2024 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज थाना क्षेत्र में सैठा-ककवा मार्ग पर शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर एजेंसी के एक कर्मचारी की बाइक में टक्कर मारने के बाद दुग्ध वाहन पेड़ से जा टकराया। उसका चालक बचकर निकल गया, लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हादसे में जख्मी ट्रैक्टर एजेंसी कर्मी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना क्षेत्र के छतौनी गांव निवासी श्रवण शुक्ल (32) अमेठी स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी पर नौकरी करते थे। सुबह श्रवण बाइक से ड्यूटी के लिए जा रहे थे। गौरीगंज थाना क्षेत्र से गुजरने वाले ककवा-सैंठा मार्ग पर सैदपुर गांव के पास पहुंचे थे, तभी पीछे से आए दुग्ध वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद दुग्ध वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। हादसे में श्रवण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


श्रवण की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शी गौरव शुक्ल ने बताया कि हादसे के समय श्रवण ने हेलमेट पहना था। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि दुग्ध वाहन कब्जे में लेते हुए चालक को पकड़ लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें