फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में रातभर चला विशेष तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मंगलवार रात जिले भर में विशेष चकिंग अभियान चलाया गया। एसपी ने बार्डर पर स्वयं चेकिंग की तो सीओ व थाना प्रभारी अपने क्षेत्र के होटल, ढाबा, रेलवे व बस स्टेशन तथा हाईवे पर तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्धों से पूछताछ की। हालांकि इस दौरान कही भी कोई आपत्तिजनक वस्तु व व्यक्ति नहीं पाए गए।
विज्ञापन

जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने तथा अपराधियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार रात में एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर विशेष चेकिंग/तलाशी अभियान संचालित हुआ। एसपी ने स्वयं बार्डर पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कराते हुए संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने की अपील की। जिले के सभी सीओ व थाना प्रभारी ने अपने क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, रेलवे व बस स्टेशन के साथ ही हाईवे पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस अफसरों ने होटल व ढाबों पर पहुंचकर वहां मौजूद संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली।
संचालकों को किसी भी संदिग्ध के आने पर तत्काल उसकी सूचना पुलिस को देने का निर्देश दिया। यह भी हिदायत दी गई कि होटल व ढाबों पर मादक पदार्थों का सेवन न किया जाए। रेलवे व बस स्टेशनों पर भी सघन तलाशी अभियान चलाया गया। रात में हाईवे पर चल रहे वाहनों की भी तलाशी लेते हुए उनसे पूछताछ की गई। पूरे अभियान में कहीं भी कोई अपत्तिजनक वस्तु व व्यक्ति नहीं पाया गया। एसपी ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए उनकी ओर से अभियान संचालित कराया गया। अभियान के दौरान लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें