फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा अध्यक्ष पर टिप्पणी से नाराज सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन

Sun, 15 Feb 2026 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन देने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व अन्य पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसपी को ज्ञापन सौंपा। साथ ही टिप्पणी करने वाले शख्स को भाजपाई बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन



सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसपी सरवणन टी. को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि भाजपा कार्यकर्ता की ओर से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विरुद्ध अत्यंत अशोभनीय, अभद्र एवं मानहानिकारक टिप्पणी की गई है।


सपा पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह कृत्य न केवल एक पूर्व मुख्यमंत्री की गरिमा को ठेस पहुंचाता है, बल्कि समाज में वैमनस्यता और तनाव का माहौल पैदा कर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास भी है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य होगी। इस दौरान शशिकांत गुप्ता, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव, विजय यादव, राकेश यादव, अशोक कुमार यादव, दीपू तिवारी, डॉ. सीपी यादव, चंद्रशेखर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें