फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी पकड़ा

Thu, 23 Jan 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसाफिरखाना थाने में पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अयोध्या जिले के रौनाही थानाक्षेत्र के सारंगापुर बड़ागांव गांव निवासी सुधीर सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम था। सुधीर के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना थानाक्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी राघवेंद्र सिंह से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पांच जून, 2023 को केस दर्ज करवाया गया था। मामले में सुधीर गायब चल रहा था। उसपर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में जुटी मुसाफिरखाना थाना की पुलिस को बुधवार सुबह पिंडारा नहर पुल के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के बाद घेराबंदी कर पुलिस ने सुधीर को गिरफ्तार किया।
एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि दर्ज ठगी के मामले में लखनऊ के पकडियां खदरा गांव निवासी मोहम्मद तालिब को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सुधीर को गिरफ्तार करने के बाद आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कोर्ट को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें