फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 में सपा की वापसी नहीं : केशव प्रसाद

Mon, 07 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में कार्यक्रम को संबो​धित करते डिप्टी सीएम केवश प्र
विज्ञापन
जायस। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान (आरजीआईपीटी) में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस और सपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहले सरकारों में योजनाओं के शिलान्यास तो होते थे, मगर काम पूरा नहीं होता था।
विज्ञापन


भाजपा सरकार में शिलान्यास के साथ निर्माण और लोकार्पण तक काम समय से पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा की वापसी नहीं होगी और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना भी अधूरा रह जाएगा।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएं करने में विश्वास नहीं रखती। योजनाओं को धरातल पर उतारकर जनता को उनका लाभ देने पर जोर है। विकास के साथ शिक्षा और युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। आरजीआईपीटी में स्थानीय विद्यार्थियों की कम संख्या का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली के बच्चों को देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में अधिक संख्या में पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संस्थान में रायबरेली का केवल एक विद्यार्थी पढ़ रहा है, जबकि अमेठी का एक भी विद्यार्थी नहीं है। उन्होंने युवाओं और अभिभावकों से उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक होने की अपील की।

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियों में जुटा है। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

सपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 2027 के बाद सपा की राजनीतिक जमीन और सिमटेगी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रदेश में सपा की वापसी नहीं होगी और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने का सपना भी पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनता विकास और राष्ट्रवाद के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें