फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संदिग्ध हालात में तालाब में डूबे युवक की मौत

Mon, 07 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फुरसतगंज। जायस के केसरिया सलीमपुर गांव निवासी शिवप्रसाद (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। शनिवार रात मोहनगंज क्षेत्र के भागीरथपुर स्थित तालाब में वह डूब गए। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उन्हें निकलवाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद तिलोई से घर लौट रहे थे। भागीरथपुर के पास आसपास के लोगों ने उन्हें तालाब में डूबते देखा। लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश शुरू कराई। काफी मशक्कत के बाद उन्हें तालाब से निकाला गया। आधार कार्ड से पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी।

शिवप्रसाद की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में मातम छा गया। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पैर फिसलने से तालाब में डूबने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण पानी में डूबना बताया गया है। शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन



परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। उन्होंने बताया कि शिवप्रसाद तालाब तक कैसे पहुंचे और किन परिस्थितियों में वह पानी में गिरे, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें