फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एसपी ने संभाली कमान, बैंकों की परखी सुरक्षा

Sat, 25 May 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बैंक में सुरक्षा की जांच करते एसपी
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पुलिस ने शुक्रवार को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया। इस अभियान की बागडोर स्वयं एसपी अनूप कुमार सिंह ने संभाली। उन्होंने गौरीगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाएं देखीं। एसपी ने बैंक शाखा के सीसीटीवी कैमरे, अलार्म, सुरक्षा ड्यूटी आदि को परखा। इसके अलावा एसपी के निर्देश पर पूरे जिले में पुलिस ने बैंकों की चेकिंग की। एएसपी हरेंद्र प्रताप ने गौरीगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने बैंक शाखा के अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

फुरसतगंज पुलिस ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक, बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक, पंजाब नेशनल, जिला सहकारी बैंक पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की। बैंक के अंदर अनावश्यक मौजूद लोगों को फटकार लगाई।
शाखा प्रबंधकों से बैंक में लगे सुरक्षा उपकरणों की जानकारी ली। इसी तरह क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्रों में अलग-अलग बैंक शाखाओं में जाकर सुरक्षा व्यवस्था की जांची। जांच के दौरान बैंक के अंदर तथा बाहर व एटीएम के आसपास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जानकारी ली।
विज्ञापन

बैंक में मौजूद लोगों को धन निकासी व जमा करने के दौरान सतर्क रहने की सीख दी। बैंक कर्मियों को संदिग्ध दिखने पर सूचना देने की बात कहते हुए सीसीटीवी व सायरन के क्रियाशीलता का परीक्षण किया। सुरक्षा में लगे गार्ड व पुलिस कर्मियों को सतर्क होकर निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें