फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा विधायक ने भाजपा प्रत्याशी के पति को कोतवाली में पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव को लेकर सपा-भाजपा के बीच चल रही तनातनी बुधवार को मारपीट तक पहुंच गई। स्थानीय सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पति की गौरीगंज कोतवाली में पिटाई कर दी। इसके बाद भाजपा नेता दीपक सिंह के समर्थकों ने कोतवाली के बाहर मौजूद विधायक के मामा के बेटे राहुल सिंह व समर्थकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने विधायक पर जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। मारपीट में पांच लोगों को चोटें आईं हैं। गौरीगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी रश्मि सिंह और सपा प्रत्याशी तारा के समर्थकों में कई दिनों से तनातनी चल रही है। तारा के पति केडी सरोज गौरीगंज विधायक के करीबी हैं। इसी तनातनी को लेकर विधायक मंगलवार की रात से कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे थे। बुधवार सुबह कोतवाली के पास भाजपा प्रत्याशी के पति दीपक सिंह एसयूवी से जाते दिखे तो सपा समर्थकों ने पथराव शुरू कर दिया। इसमें उनके वाहन के शीशे टूट गए। मौका पाकर दीपक का चालक वाहन कोतवाली ले गया।
विज्ञापन

वहां दोनों पक्षों में गाली-गलौज होने लगी। इसी बीच विधायक और उनके समर्थकों ने दीपक पर हमला बोल दिया। जब तक पुलिस बीच बचाव करती, उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए गए। मारपीट की सूचना पर दीपक के समर्थक भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को बाहर किया। बाहर निकलने के बाद दीपक समर्थकों ने विधायक समर्थकों को पीट दिया, जिससे पूरे इलाके में अराजकता का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें