फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: संत लखजी शाह बंजारा को सपाइयों ने किया नमन

Sun, 05 Jul 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। गौरीगंज स्थित सपा कार्यालय में शनिवार को संत लखजी शाह बंजारा की जयंती मनाई गई। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान संगठन की मजबूती, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संत लखजी शाह बंजारा ने समाज को समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और कमजोर वर्गों के उत्थान की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने की अपील की। साथ ही प्रत्येक बूथ को सक्रिय बनाने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया।


जिला महामंत्री अरशद अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के सम्मान की विचारधारा को आगे बढ़ा रही है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नदीम जायसी, राजेश मिश्र, विक्रम सिंह राजा, जैनुल हसन, उदय प्रताप सिंह, दीपू तिवारी, अशोक पाठक, अजय तिवारी, कुलदीप, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें