फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा नेता छह माह के लिए जिला बदर

Sun, 12 May 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। सपा नेता व तिलोई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी को पुलिस ने छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। अपराधी पर हत्या, गैर इरादतन हत्या जैसे 24 संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि जिला बदर की कार्रवाई कल हुई थी, और उसे जिले की सीमा से बाहर कर दिया गया है।
कमरौली एसओ अभिनेष कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र क बुद्धू का पुरवा निवासी मो. नईम शातिर के खिलाफ हत्या, गैर इरादतन हत्या, मारपीट सहित करीब 24 जघन्य आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह लोकसभा चुनाव में भी खलल डाल सकता था।
उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देश पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक, मो. नईम साल 2022 में कमरौली विधान सभा क्षेत्र से सपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुका है। वह सपा नेता है। वह चुनाव में विपरीत प्रभाव डाल सकता था। ऐसे में उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई। छह माह के लिए जिले से बाहर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें