फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ढहाए गए मकान का सपा प्रतिनिधि मंडल ने किया मुआयना

Thu, 18 Jul 2024 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को लखनऊ से फुरसतगंज के नहर कोठी चौराहा गांव के मजरे जमालपुर में पहुंचा। जहां प्रतिनिधिमंडल ने ग्रामीण पवन यादव के ढहाए गए मकान वाली जगह का मुआयना किया। पीड़ित पक्ष को सांत्वना देते हुए रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास भेजने की बात कही।
विज्ञापन


सपा के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने बताया कि अवैध तरीके से आदेश करवा के सत्ता के दबाव में निर्माण गिराया गया है। पवन कुमार ने बताया कि उनका मकान ढहाते समय सामान हटाने का भी मौका नहीं दिया गया। बाइक, इंजन आदि सामान मलबे में दबे दिखाई दे रहे हैं।
जबकि, दूसरे पक्ष के जगदीश ने बताया कि इसमें उनका भी हिस्सा है, जिसे नहीं दिया जा रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने रिपोर्ट सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से समाजवादी मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह यादव, तिलोई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मो. नईम गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, पूर्व प्रत्याशी जैनुल हसन, रंजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें