फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा-कांग्रेस को मिला मुस्लिमों का वोट

Wed, 05 Jun 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में सर्वाधिक मतदाताओं की बात की जाए तो मुस्लिम आबादी एक निर्णायक वोटर है। मुस्लिमों को अपने साथ मिलाने के लिए हर पार्टी कोशिश में लगी रहती है।
विज्ञापन

सपा का एमवाई फैक्टर हमेशा एक निर्णायक मोड़ लेता है। बीजेपी के खिलाफ मुखर रहने वाली कांग्रेस भी मुस्लिमों के लिए पसंदीदा पार्टी रही है। इस बार सपा, कांग्रेस का गठबंधन होने के चलते जिले के करीब 3.56 लाख मुस्लिमों का वोट एक तरफा इंडिया गठबंधन को मिला है। कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल की बड़ी जीत का एक यह भी प्रमुख कारण रहा है।
जिले के मुस्लिम बाहुल्य विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो तिलोई, जगदीशपुर में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल को लगभग समान मत मिले हैं। तिलोई में कांग्रेस प्रत्याशी को 101405 व जगदीशपुर में 101496 वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें