राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय प्रब
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल पीढ़ी में सोमवार को मिशन प्रबोधन के तहत सामान्य ज्ञान, भाषण, निबंध और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं के बाद विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में राखी ने प्रथम, राधा ने द्वितीय और अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में राखी पहले, शिवा दूसरे और नैना तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध प्रतियोगिता में सोनिया शर्मा प्रथम, जया द्वितीय और अखिलेश तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में शालू ने प्रथम, जया ने द्वितीय और राधा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। निबंध में निर्धारित विषय पर विचार लिखने और रंगोली में कल्पना व कला कौशल को उकेरने का अवसर मिला। प्रधानाचार्य एकता त्रिपाठी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ रचनात्मक प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।