राजकीय हाईस्कूल अफुइया में कैरम खेलती छात्राएं। स्रोत: विद्यालय प्रबंधन
शाहगढ़। राजकीय हाईस्कूल अफुइया में सोमवार को मिशन प्रबोधन के तहत खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, गोला फेंक और कैरम बोर्ड प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 10 की टीम विजेता रही। कक्षा नौ की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक बालिका वर्ग में सरोजनी प्रथम, साक्षी द्वितीय और उमा तृतीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में हिमांशु ने पहला, निखिल ने दूसरा और शशांक ने तीसरा स्थान हासिल किया।
कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सरला पहले और आंचल दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में शिवा ने प्रथम, जितेन ने द्वितीय और अंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार राबिया ने विजेता और प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में नियमित भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिला। इस दौरान शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।