फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बेटे ने दर्ज कराया सेवानिवृत्त फौजी पिता व मां की हत्या का मुकदमा

Fri, 13 Jun 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी।
विज्ञापन

संग्रामपुर के मड़ौली गांव में बुधवार सुबह विस्फोट में सेवानिवृत्त फौजी नवरंग सिंह (65) और पत्नी अनुसुइया (60) की मौत की गुत्थी उलझ गई है। नवरंग के फौजी बेटे विपिन सिंह ने बृहस्पतिवार को अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि घर के भीतर विस्फोटक फेंककर माता-पिता की हत्या की गई है। पुलिस ने अब इस पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है।



सेवानिवृत्त फौजी नवरंग के घर बुधवार सुबह करीब आठ बजे धमाका हुआ। अंदेशा जताया गया था कि झटका मशीन की बैटरी फटने की वजह से विस्फोट हुआ, जिसमें नवरंग व उनकी पत्नी की जान चली गई। माता-पिता की मौत की सूचना पर विपिन बुधवार रात दिल्ली से सीधे गांव पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों के साथ थानेदार से मिले और हत्या की तहरीर दी।
विज्ञापन



विपिन का कहना है कि उनके माता-पिता सुबह घर के बरामदे में बैठे थे, तभी अज्ञात लोगों ने विस्फोटक फेंककर उनकी हत्या कर दी। उन्होंने आशंका जताई कि यह हमला परिवार पर किया गया और भविष्य में अन्य परिजन भी निशाना बनाए जा सकते हैं। घटना के बाद शुरू में इसे बैटरी विस्फोट का मामला बताया गया था। लेकिन बेटे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अब हत्या की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एंटी मॉर्टम इंजरी की बात सामने आई है।





पहले हादसा, अब हत्या की जांच
बुधवार को हादसे के बाद यही बात सामने आई कि झटका मशीन की बैटरी फटने से दंपती की जान गई है। पुलिस अफसर भी देर रात इसी बात पर अडिग रहे। बृहस्पतिवार सुबह जब विपिन ने हत्या का केस दर्ज कराया तो जांच की दिशा बदल गई। विस्फोटक पदार्थ की पुष्टि के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ से मदद मांगी गई है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि बैटरी फटी थी या फिर विस्फोटक पदार्थ से हमला किया गया था।
विज्ञापन



नियमानुसार होगी कार्रवाई
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना कराकर तथ्य सामने आने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें