फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कहीं शुगर की जांच नहीं, कहीं छुट्टी पर लैब टेक्नीशियन

Sun, 06 Aug 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। कहीं पर शुगर की जांच नहीं हो पाई तो कहीं पर लैब टेक्नीशियन ही नहीं मिले। आरोग्य मेले में 3064 मरीजों के इलाज का दावा विभागीय अधिकारी कर रहे हैं।सीएमओ डाॅ. अंशुमान सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदमहर में मेले की व्यवस्था देखी। यहां पर एलटी समेत एक आशा व तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित मिली। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा गया है। सीएमओ ने कहा कि लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। मेले में कुल 3064 मरीजों की जांच की गई। इसमें 121 का गोल्डन कार्ड बनाया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा 340 मरीज चर्म रोग के आए। साथ ही बुखार के 275 मरीज मिले।
विज्ञापन






बैठने तक का नहीं मिला इंतजाम

जायस। पीएचसी जायस में जन आरोग्य मेले में ब्लड प्रेशर की जांच के अलावा अन्य कोई जांच नहीं हो सकी। मोहल्ला कंचाना के राजेश कुमार ने बताया कि शुगर की बीमारी से ग्रसित है। बताया कि यहां पर जांच नहीं हो सकी। कस्बा जायस निवासी शिव दास ने बताया कि कई माह से आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अस्पताल का चक्कर काट रहे हैं लेकिन, मौजूद कर्मी एक दूसरे का हवाला देकर मामले को टरका रहे हैं। बैठने की व्यवस्था नहीं होने से कुछ गर्भवती के साथ दूसरे मरीज भी जमीन पर बैठ कर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। चिकित्सक मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि लैब टेक्नीशियन अवकाश पर थे। गोल्डन कार्ड बनने के कारण भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों के बैठने की समस्या हो गई थी।


सिंहपुर पीएचसी पर 82 मरीजों की हुई जांच
राजा फत्तेपुर। सिंहपुर विकास खंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फूला में आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. राजमणि वर्मा ने कुल 82 मरीजों को देखा। रामगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे जन आरोग्य मेले में बुखार के मरीजों की संख्या सर्वाधिक दिखाई पड़ी। महिला चिकित्सक न होने की वजह से गुप्त रोग व गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मौजूद एएनएम चिकित्सक की सलाह से महिला मरीजों की जांचकर दवाई दिया। इस दौरान डाॅ.निशांत,फार्मासिस्ट डाॅ.विनोद सिंह, एलटी अंजू, एएनएम सुशीला यादव, स्टॉफ नर्स रेखा यादव आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें