फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सिस्टम ने नहीं सुनी तो ग्रामीणों ने खुद बना डाली सड़क

Sun, 06 Aug 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जायस(अमेठी)। पाइपलाइन डालने के कारण सड़क को क्षतिग्रस्त करके ठेकेदार चले गए। इससे एक दर्जन गांवों के राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार शिकायत की गई लेकिन, सुनवाई नहीं हुई। थकहार कर ग्रामीणों ने खुद ही सड़क बना डाली।
विज्ञापन

ब्लॉक बहादुरपुर के अंतर्गत वीरांगना अवंतीबाई इंटर काॅलेज के बगल से निकला लिंक रोड लगभग एक दर्जन गांवों को जोड़ता है। इन दिनों लगभग एक किलोमीटर सड़क कीचड़ से सन गई है। कई राहगीर फिसलकर गिरने से चोटिल भी हो गए हैं। स्थानीय ग्रामीण मो. इसकर ने बताया कि कुछ दिनों पहले इसी रोड पर पाइपलाइन का कार्य चल रहा था। कार्य पूरा होते ठेकेदार बिना समतलीकरण किये चले गए। बारिश होने से पाइप लाइन की पूरी मिट्टी सड़क पर आ गई, जिस पर चलना खतरे से खाली नहीं है।
मो. अकील ने बताया कि रोजमर्रा के कार्य के लिए बड़ी संख्या में लोग आते जाते हैं। कई बार शिकायत की गई लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में ग्रामीणों ने रविवार को सड़क बनाने का जिम्मा खुद के कंधो पर उठाते हुए चंदा इकत्र करते हुए सुबह से कीचड भरे रास्तों के गड्ढों में ईट पत्थर डालकर चलने योग्य बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सान्या छाबड़ा ने कहा कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। बीडीओ को भेजकर दिखवाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें