फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कहीं बरसा पानी तो कहीं तरस गए लोग

Sat, 26 Jul 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 ​शिवरतनगंज कस्बे में हुए जलभराव के बीच आवागमन करते वाहन। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। कई दिनों बाद शुक्रवार को जिले में मौसम के कई रूप देखने को मिले। सुबह से शाम चार बजे तक तपिश के बीच उमस ने लोगों को परेशान कर दिया था। शाम चार बजे के बाद तेज हवा संग बादल छा गए। कई क्षेत्रों में हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। बारिश व हल्की हवा से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




बीते कई दिनों से तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शुक्रवार सुबह तेज धूप निकली। दोपहर तक भीषण तपिश के बीच उमस ने लोगों को परेशान किया। बाहर निकले लोग पसीने से तरबतर नजर आए। पंखा और कूलर बेअसर साबित हो रहे थे। बाहर निकले लोग धूप से बचने के लिए छाता, गमछा लपेटे सड़कों पर आते-जाते नजर आए। डिहाईड्रे्शन से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।



तेज धूप और बारिश नहीं होने से धान की फसल सूख रही है। किसान चिंतित नजर आ रहे थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे बादल छा गए।
हवा संग हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई। जिला मुख्यालय गौरीगंज, अमेठी, भादर सहित अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी 24 घंटे में हल्के बादल व हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें