फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर लौटीं स्मृति

Thu, 28 May 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मुसा​फिरखाना में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर जातीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी/जगदीशपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद स्मृति जुबिन ईरानी बुधवार को तकरीबन एक साल बाद एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कई पीड़ित व शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


लखनऊ से सड़क मार्ग से अमेठी आईं स्मृति इरानी ने तिलोई विधानसभा क्षेत्र के करनगांव में दिवंगत भाजपा बूथ अध्यक्ष बृजेश चंद्र तिवारी के परिजनों से भेंट की। इसके बाद गौरीगंज के जुठीपुर में दिवंगत बूथ अध्यक्ष पवन पासी के परिवार को सांत्वना दी। मदद का भरोसा भी दिया।

मुसाफिरखाना स्थित एक निजी होटल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के समापन सत्र में उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनानेपर जोर दिया। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर स्मृति इरानी ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश ने आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला सशक्तीकरण और डिजिटल विकास के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। कार्यक्रम के बाद स्मृति ईरानी गौरीगंज के मिश्रौली गांव पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ता दिवंगत राकेश शुक्ला के परिजनों से मुलाकात की।

इसके बाद मेदन मवई गांव पहुंचकर दिवंगत संतोष ओझा के परिवार को सांत्वना दी। देर शाम वह भाजपा जिला कार्यालय पहुंचीं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, उमाशंकर पांडेय, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश मिश्र, उमेश सिंह, भवानी प्रसाद दीक्षित, आशा बाजपेयी, प्रज्ञा बाजपेयी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें