फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा विधायक महाराजी प्रजापति के घर पर हमला

Thu, 28 May 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद सपा विधायक के आवास पर हंगामा करने के आरोपी। स्रोत: स्थानीय
विज्ञापन
अमेठी। आवास विकास कॉलोनी स्थित सपा विधायक महाराजी प्रजापति के आवास पर बुधवार रात एसयूवी सवार 35 लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि आवास में मौजूद विधायक के परिजनों की पिटाई की गई और विधायक व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। विधायक पुत्र अनुराग की तहरीर पर 11 नामजद और 24 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रजापति अमेठी से सपा विधायक हैं। उनका आवास विकास कॉलोनी में मकान है। उनके बेटे अनुराग प्रजापति के मुताबिक बुधवार रात शेर बहादुर यादव, जय सिंह प्रताप यादव, मनु पाल, नरसिंह यादव, अनुराग यादव, बलराम यादव, बृजेश यादव, विपिन यादव, राजेश यादव, सौरभ यादव और शुभम यादव समेत 24 अज्ञात लोग दो एसयूवी समेत कई वाहनों और बाइक से पहुंचे।

आरोप है कि सभी ने मकान के बाहर शोर-शराबा शुरू कर दिया। बताया कि आरोपियों ने मां, पिता और परिवार के सदस्यों के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर परिवार के सदस्य सुरेंद्र प्रजापति की पिटाई कर दी गई। मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास करने पर फोन छीनने और थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन



आसपास के लोगों को आता देख सभी आरोपी मौके से भाग निकले। पूरी वारदात मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीओ मनोज मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद धर्मराज यादव, बलराम यादव, विपिन यादव, शेर बहादुर यादव और मनु पाल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। संबंधित खबरें पेज-2 पर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें