फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: स्मृति ईरानी की जनसंवाद विकास यात्रा आज से

Mon, 19 Feb 2024 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीअमेठी। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी की जन संवाद विकास यात्रा एक बार फिर सोमवार से शुरू हो रही है। इसमें स्थानीय लोगों से संवाद करके उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्थानीय सांसद सोमवार की सुबह 11 बजे संग्रामपुर के टीकरमाफी में जनसंवाद विकास यात्रा में शामिल होंगी। भादर ब्लाॅक परिसर, भावापुर, रतापुर, सोनारी में जन संवाद विकास यात्रा में शामिल होने के बाद केंद्रीय मंत्री सीधे रामगंज पहुंचेंगी।
यहां पर लोगों से संवाद करने के बाद आधा दर्जन अन्य गांवों में विकास यात्रा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद स्थानीय सांसद एचएएल गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। भ्रमण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें