फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज आएगी न्याय यात्रा, राहुल गांधर के साथ शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे

Mon, 19 Feb 2024 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जनसभा स्थल
विज्ञापन
अमेठी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को संसदीय क्षेत्र अमेठी के देवरी बॉर्डर से प्रवेश करेगी। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हो रहे हैं। शाम चार बजे ऐंधी गांव के पास टोल प्लाजा स्थित स्थल पर जनसभा का कार्यक्रम होगा। इसके लिए रविवार को दिनभर कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारी में जुटे रहे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी सोमवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र में पहुंचेंगे। देवरी बॉर्डर से प्रवेश करने के बाद कोहरा, पुलिस लाइन, ओवर ब्रिज, गांधी चौक, सगरा तिराहा, देवीपाटन, बारामासी के बाद गौरीगंज के टिकरिया, महिला थाना मोड़, सुल्तानपुर रोड स्थित स्टेट बैंक के समीप, मुसाफिरखाना मोड, सैठा तिराहा, बस स्टैंड, गौरीगंज अमेठी तिराहा व जामो मोड़ पर कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

गांधीनगर, जायस जगदीशपुर मोड़, जायस बस स्टैंड, वहाबगंज, नौगजी मजार तथा बहादुरपुर तिराहे में कार्यकर्ता यात्रा का स्वागत करेंगे। अकेलवा स्थित मलिक मोहम्मद जायसी खेल मैदान में बनाए गए कैंप में विश्राम करेंगे। रविवार को जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, महासचिव अनिल सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने गांधीनगर टोल प्लाजा के निकट जनसभा स्थल एवं कैंप की तैयारी का निरीक्षण किया।





न्याय यात्रा के लिए किया संवाद

अमेठी। न्याय यात्रा को लेकर पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने घर-घर जनसंपर्क कर लोगों से संवाद किया। यात्रा के रूट देवरी बाजार से ककवा, महाराजपुर, गोसाईगंज, अमेठी, बारामासी, टिकरिया, गौरीगंज, बाबूगंज, गांधीनगर, जायस, बहादुरपुर तक कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव योगेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र शुक्ला, डॉ देवमणि तिवारी, अनुज त्रिपाठी, पूर्व प्रत्याशी आशीष शुक्ला, नरेंद्र मिश्रा, संजय पाठक, ओमप्रकाश द्विवेदी समेत अन्य पदाधिकारी यात्रा की व्यवस्था में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें