फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी की बेटी पर टिप्पणी: भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित, राहुल गांधी का पुतला फूंककर किया विरोध प्रदर्शन

Sat, 23 Jul 2022 10:06 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी।

सार

भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला ने कहा कि कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा की अभद्र टिप्पणी निंदनीय है। कहा कि अगर कोई कार्यवाही नहीं होती है तो अमेठी के भाजपाई दिल्ली कूच करेंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के विरुद्ध कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा के द्वारा की गई टिप्पणी के मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। शनिवार देर शाम शहर स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


भाजपा नेता सुधांशु शुक्ला ने कहा कि अमेठी में बंद पड़े विकास को स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने गति दी है। देश की जनता ने राहुल गांधी को पूरी तरह नकार दिया है। उनके नेता द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से संसदीय क्षेत्र की जनता आक्रोशित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें