फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रात में बिजली के झटकों से उड़ी नींद

Tue, 11 Aug 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में पेड़ की डालियों की छंटाई करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद 
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग से सोमवार को उपभोक्ता परेशान रहे। कई उपकेंद्रों पर घंटों आपूर्ति बाधित रही। उमसभरी गर्मी में बिजली न मिलने से घरों में लोग बेहाल रहे। लगातार कटौती से इनवर्टर भी जवाब दे गए। ई-रिक्शा चार्ज नहीं हो सके। पेयजल आपूर्ति के साथ धान की सिंचाई भी प्रभावित हुई। रात में बिजली कटौती से लोगों की नींद उड़ गई।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति सोमवार सुबह 8:10 से 10:15 बजे तक बाधित रही। इसके बाद भी दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। रविवार रात पांच बार में चार घंटे से अधिक कटौती हुई। शुकुलपुर उपकेंद्र पर रविवार रात 10:20 से 12:40 बजे तक आपूर्ति ठप रही। सोमवार सुबह भी बिजली की आवाजाही लगी रही।

अमेठी उपकेंद्र से दिन में कई बार बिजली बाधित हुई। रविवार रात तीन बार में करीब चार घंटे कटौती हुई। जगदीशपुर उपकेंद्र से रविवार रात बिजली की आवाजाही बनी रही। छह बार में पांच घंटे से अधिक कटौती की गई। सोमवार दिन में भी बिजली की आवाजाही के साथ लो वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन


सेमरौता उपकेंद्र से रात में तीन घंटे और दिन में चार घंटे कटौती हुई। अमेठी, जगदीशपुर और तिलोई वितरण खंड के कई अन्य उपकेंद्रों पर भी छह से आठ घंटे तक अघोषित कटौती और ट्रिपिंग हुई। इससे लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए। धान की सिंचाई के लिए किसानों को भी बिजली का इंतजार करना पड़ा।

अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बिजली लाइनों से सटी पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी। कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।



लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान
जायस। ग्रामीण इलाकों में इन दिनों लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। उमसभरी गर्मी के बीच बिजली की आवाजाही से ग्रामीणों की दिक्कत बढ़ गई है। बेरारा, जल निगम, सलोन और तिलोई फीडर से जुड़े दर्जनों गांव इससे प्रभावित हैं। बिजली आने पर भी वोल्टेज इतना कम रहता है कि घरों के उपकरण ठीक से नहीं चल पा रहे हैं। खरौली, मवई आलमपुर, बेहटा समेत कई गांवों में पंखे तक नहीं चल पा रहे हैं। ग्रामीण राजेंद्र, आरिफ, बनारसी और मोहित ने बताया कि मोबाइल चार्ज करना भी मुश्किल हो रहा है। पंखे और कूलर भी ठीक से नहीं चल रहे हैं। कम वोल्टेज के कारण टुल्लू पंप और सबमर्सिबल मोटर पानी नहीं उठा पा रहे हैं। इससे पेयजल का संकट बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें