तिलोई। मोहनगंज थाने के अलाईपुर गांव में रविवार की शाम राजकुमार के छप्पर के घर में एकाएक आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक आग की चपेट में मालती, अजय, फूलवती, धर्मराज व अखिलेश कुमारी के भी छप्पर के घर चपेट में आ गए।
आग के कारण लाखों की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। तहसीलदार पवन कुमार शर्मा ने बताया कि राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया है। संवाद