फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कानूनगो व लेखपाल से मारपीट, बाइक तोड़ी

Sun, 11 Jun 2023 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
मोहनगंज थाने में मौजूद राजस्व कर्मी
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। सैंबसी गांव में विवादित स्थल पर हो रहे निर्माण कार्य को रोकवाने पहुंचे कानूनगो व लेखपाल के साथ मारपीट का मामला आया है। आरोप है कि निर्माण रोकने से नाराज लोगों ने राजस्व कर्मियों की बाइक तोड़कर कागजात भी फाड़ दिए हैं। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की बात कही है। एसपी डॉ. इलामारन जी का कहना है कि इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस से पूरी रिपोर्ट ली जा रही है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

लेखपाल मुकेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सैंबसी गांव में हिस्सा बंटवारा का एक मामला एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। 13 जून को सुनवाई होनी है। इसी विवादित जमीन पर दूसरे पक्ष के लोगों ने रविवार की दोपहर में गड्ढा खोदकर निर्माण शुरू कर दिया। दोपहर में लेखपाल ने जाकर निर्माण रुकवा दिया था। लेखपाल के जाने के बाद दोबारा निर्माण शुरू हो गया। जानकारी मिलते ही शाम को करीब 5 बजे कानूनगो राजेंद्र प्रसाद व लेखपाल मुकेश कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि टीम को देखते ही निर्माण कर रहे लोगों ने हमला बोल दिया। मारपीट करने के साथ ही बाइक तोड़ डाली। राजस्व अभिलेख भी फाड़ दिए। कर्मियों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसओ मोहनगंज धीरेंद्र यादव ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन



होगी सख्त कार्रवाई
एसडीएम फाल्गुनी सिंह का कहना है कि सैंबसी गांव में निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद था। निर्माण कार्य रोकवाने टीम गई थी। पता चला है कि टीम से मारपीट की गई है। बाइक भी तोड़ी गई है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें