फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छह जर्जर मार्ग कराए जाएंगे दुरुस्त

Sat, 01 Mar 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जर्जर सड़कों से आवागमन कर रही करीब 50 हजार की आबादी की परेशानी जल्द दूर होने वाली है। ग्रामीण क्षेत्र के छह जर्जर मार्गों के नवनिर्माण के प्रस्ताव को शासन से मंजूरी मिल गई है। धनराशि जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग जल्द काम शुरू कराने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन



भादर ब्लॉक क्षेत्र के गोठवा, अमेठी रजवाहा व्यासी, छिवलीताली, अमेठी रजवाहा और सिगंठी-जोगियान संपर्क मार्ग के दिन बहुरेंगे। मरम्मत के अभाव में ये जर्जर हो गए हैं। इससे ग्रामीणाें व राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों की समस्या को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने सर्वे करवाते हुए इन मार्गों के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन से बजट मांगा था। शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है।


अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार नामित करने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही ठेकेदार नामित कर विभागीय अवर अभियंता की निगरानी में निर्माण कार्य पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो माह में प्रस्तावित मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें