फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशद्रोह केस के मुख्य आरोपी प्रधान समेत छह गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। प्रधान पद पर विजय मिलने के बाद पाकिस्तान के जयकारे के साथ मंगरा गांव में निकाले गए जुलूस का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने प्रधान समेत व 50 अज्ञात पर देशद्रोह समेत कई धाराओं में दर्ज किया था।
विज्ञापन

केस दर्ज करने के बाद सक्रिय रामगंज पुलिस ने मंगरा तिराहे से मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
भादर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मंगरा में प्रधान पद पर जीत हासिल करने के बाद पाकिस्तान के जयकारों के बीच निर्वाचित प्रधान इमरान खां ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला था।
विज्ञापन

जुलूस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाहक प्रभारी चंद्रहाश शुक्ल की तहरीर पर निर्वाचित प्रधान इमरान खां, जाकिर अहमद, मशूद, मकसूद, इशिताक व 50 अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया गया था।
केस पंजीकृत करने के बाद जुलूस में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस लगातार छापामारी कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने मंगरा तिराहे के पास से तीन बाइक सवार छह संदिग्धों को धर-दबोचा।
पकड़े गए लोगों की पहचान मंगरा गांव निवासी इमरान खां, जाबिर उर्फ हिफजुर्र रहमान, मकसूद, इश्तिखार, अलीम व शाहरुख के रूप में हुई। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि वीडियो से सभी की पहचान कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें